Wednesday, 24 April 2013

                गणेश वंदन
              =========

गौरिसुत गणराज गजानंद
रोली अक्षत और ले चन्दन
                    करते हैं हम तेरा वंदन 

लम्बोदर हो तुम इक  दन्ता 
विघ्न हरो हे विघ्नहरन्ता विनती तुमसे शंकर नंदन
करते हैं हम तेरा वंदन ................


नित नित गायें तेरी गाथा 
तव चरणों में नवायें माथा |
सेवक का ये अनुनय अर्चन
करते हैं हम तेरा वंदन ..............

मोदक भोग तुम्हे है भाता भक्तों का तुमसे है नाता
पा
वन भाव भरा अभ्यर्थन   
करते हैं हम तेरा वंदन ....................

मूषक वाहन तुम्हें सुहाता
रूप अनोखा सदा लुभाता 

स्वीकारो मेरा अभिनंदन
करते हैं हम तेरा वंदन .............

ज्ञान श्रेष्ठी तुम बुद्धि दाता
तुम ही  रिद्धि सिद्धि दाता 
दुःख हरो हे भव भय भंजन
करते हैं हम तेरा वंदन .............
प्रमिला आर्य

Sunday, 3 March 2013

विपदाओं से विचलित होकर धीरज अपना खोता क्यूँ
बाधाओं से बाधित होकर बीच भंवर में  रुकता क्यूँ 
तपन तपित श्रम श्रमितथकित पग अलसाने जब बैठेंगे 
शीतल सुखद सुहाने मनहर तरुवर श्रम हर लेगें यूं 




ज़िन्दगी जी रहे हैं यही क्या कम है 
हँसते मुस्कुराते हैं चाहे हज़ार गम हैं 
शूल ही शूल बिखरे हों राह में जिनके 
फूंक फूंक कर वो रखते हर कदम हैं -
=====================
जिसके दिल में बसा हो प्यार 
उसे कौन ना करेगा प्यार 
है अंदाज़-ए-बयां लाजवाब
बरसती  रहे हंसी की फुहार
=================
बैगानों से भरा है यह जहाँ 
साथ कब कोई देता है यहाँ 
कहने को तो कह देते सभी 
वक्त पड़े मुंह मोड़ लेते यहाँ l
प्रमिला आर्य 

हिन्दी ही तो 
शान -ए- हिन्दुस्तान 
बढायें मान
है देश का अभिमान 
सबको हो ये भान 
=============
ले ले संकल्प 
अपनाएं हिन्दी
हमें हो गर्व 
अपनी भाषा पर
राष्ट्राभिमान पर 
प्रमिला आर्य 

सावन सूखा
आस लगाये बैठा
किसान रोया
प्रमिला आर्य
---------------------
गरजे मेघ 
डरे मेरा जियरा
पी नहीं पास 
================
 बाधाओं से तू
क्यों होता विचलित
रख हौंसला
प्रमिला आर्य
पवन बहे
रहो चलायमान
हमसे कहे
======

कर्म ही धर्म
करता प्रगति वो
जान ले मर्म
=========
बाधाओं से तू
क्यों होता विचलित
रख हौंसला
प्रमिला आर्य
उजाड़ रहा निर्मोही पतझर जब बगिया के सिंगार को ,
अवलोक रहा था लघु सा तिनका  वीराने संसार को ,
धीर बंधा कर तिनका बोला क्यों होती व्याकुल पगली .
दिन तेरे फिर से बदलेंगे आने  दे बसंत  बहार को ,
प्रमिला आर्य

अपने ही बेगाने बन कर बोते जब राहों में खार ,
टूट जाते अरमान दिल के दे जाते है जख्म हज़ार ,
और जख्म भी तब हो जाते हैं मरहम को मोहताज ,
देख तमाशा दुर्दिनों का तू  मत हो मन लाचार /
अँधा कानून
लुट रही आबरू
खौलता  खून
..................
मूरत नारी
त्याग समर्पण की
शक्ति रूपा भी
......................
*** देखो आ रहा नव वर्ष ------------
बीती ताहि बिसार के आओ मनाएँ हर्ष
देखो आ रहा नव वर्ष

विगत को कर के विदा हम
आगत का करते हैं स्वागत
पुरातन को दें नव स्पर्श
देखो आ रहा नव वर्ष

नव उल्लास उमंग जगा केर
नवआशा के दीप जला कर
हम भूलें सब संघर्ष ।
देखो आ रहा नव वर्ष

उत्पीड़न अत्याचारों से
आतंकित है जन गण मन,अब
मुक्ति के निकलें नव निष्कर्ष ।
देखो आ रहा नव वर्ष

सद्भावों की जोत जलाकर
सृजन के नव गीत गाकर
जन जन को दें नव उत्कर्ष ।
देखो आ रहा नव वर्ष

कल्याण की कर कामनाएँ
रख उन्नति की भावनाएँ 
करें स्थापित नव आदर्श ।
देखो आ रहा नव वर्ष

सबको मंगलमय नव वर्ष
सुखदायी हो ये नव वर्ष
पुरातन को दें नव स्पर्श
सबका ही हो अब उत्कर्ष
हम सब आज मनाएं हर्ष
देखो आ रहा नव वर्ष
प्रमिला आर्य
तने घिनौने कृत्य के बाद भी
क्या यही कहेंगे हम की ------
जहां नारी की पूजा होती
वहां देवोँ  का वास होता ?
--------------------------
 जाते जाते मैं
कहती हूँ तुमसे
लड़ना तुम
अन्याय ना सहना
प्रतिकार करना
वर्ष का अन्त
रहा अति दुखद
नव वर्ष में
हो ना पुनरावृत्ति
लेवें  हम संकल्प
आने वाला वर्ष
हो मंगलमय ।।
नव वर्ष की अनेकानेक मंगलकामनाएँ ।